लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत देवरिया, जौनपुर, मऊ, महाराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में नए जिलाधिकारियों (DM) की तैनाती की गई है। शासन का कहना है कि इन बदलावों से जिला स्तर पर कार्यक्षमता और जनसेवाओं की गति में सुधार होगा।

तबादला सूची में राजस्व परिषद से संबद्ध रिंकू सिंह राही को जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में इस्तीफा देने और फिर उसे वापस लेने को लेकर वे चर्चा में रहे थे। उनका कहना था कि उन्हें कोई ठोस जिम्मेदारी नहीं मिल रही थी, जिससे वे जनता की सेवा प्रभावी ढंग से नहीं कर पा रहे थे। इसके अतिरिक्त कई वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्व, PWD, समाज कल्याण, IT, वित्त, स्वास्थ्य और विकास प्राधिकरणों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

प्रमुख DM नियुक्तियाँ:

सूची में कुल 38 IAS अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं, जिनमें DM, CDO, विशेष सचिव और विकास प्राधिकरणों के पद शामिल हैं।
